![]()
भोपाल, 13 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज कहा कि मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है।
श्री शुक्ल ने मकर संक्रांति के अवसर पर जारी शुभकामना संदेश में कहा कि यह दिन सूर्य के उत्तरायण होने और नई ऊर्जा, नई सकारात्मकता तथा उन्नति के शुभ संदेश के साथ आता है। यह त्यौहार हमारे जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य और सद्भावना का संचार करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।
