स्कूल बस और ट्रक में टक्कर, बच्चे सुरक्षित

बड़वानी, 13 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा कस्बे में आज छोटे बच्चों को ले जा रही निजी स्कूलों की बस और ट्रक में टक्कर हो गई, हालाकि सभी लगभग बीस बच्चे सुरक्षित हैं।

सेंधवा के तहसीलदार मनीष पांडेय ने बताया कि सेंधवा खेतिया रोड के एक मोड़ पर निजी स्कूल की बस और ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर के चलते बस के कुछ कांच जरूर टूट गए, लेकिन सारे बच्चे सुरक्षित रहे। बच्चे घटना और भीड़ इकट्ठे हो जाने के चलते घबरा गए थे। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों में साइड से टक्कर हुई, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। स्कूल को घटना के बारे में सूचित कर अन्य बस से बच्चों को भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मोड पर दोनों वाहनों के चालक जब तक कुछ समझ पाते, टक्कर हो चुकी थी। बस में लगभग 20 बच्चे सवार थे। घटना के बाद ट्रक समेत भाग रहे ट्रक चालक को रोका गया और उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

Next Post

मुख्यमंत्री ने 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किये 1553 करोड़ रुपये

Mon Jan 13 , 2025
शाजापुर, 12 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के हित के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में महिला, युवा, गरीब और किसानों के लिए ‘मिशन मोड’ में कार्य किया जा रहा है।   डॉ. यादव ने शाजापुर […]

You May Like