कर्बला मैदान के पास एमडी ड्रग्स के साथ दो युवक गिरफ्तार

इंदौर: जूनी इंदौर पुलिस ने देर रात कर्बला मैदान दरगाह के पास दीवार किनारे से दो युवकों को अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा. आरोपियों के पास से 9.81 ग्राम एमडी, एक रॉयल एनफील्ड बाइक और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो युवक ड्रग्स लेकर खड़े हैं.

इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शेख बिलाल निवासी मीना पैलेस, 90 लाख पुलिया के पास, आजाद नगर और मोहम्मद नदीम निवासी वाटर पंप के पास, आजाद नगर को पकड़ा. तलाशी में उनके पास से 9.81 ग्राम एमडी ड्रग्स, रॉयल एनफील्ड एमपी 09 जेडके 9329 और वीवो कंपनी के दो मोबाइल बरामद हुए. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है.

Next Post

सुरक्षा उपकरणों के बिना काम, दाल मिल में गिरने से मजदूर की मौत, मालिक-ठेकेदार पर FIR

Sun Aug 10 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र के रिछाई स्थित एक दाल मिल में शेड डालते समय ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। मर्ग जांच में सामने आया कि काम के दौरान सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। इस लापरवाही के चलते पुलिस ने मिल मालिक और ठेकेदार के खिलाफ […]

You May Like