सुरक्षा उपकरणों के बिना काम, दाल मिल में गिरने से मजदूर की मौत, मालिक-ठेकेदार पर FIR

जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र के रिछाई स्थित एक दाल मिल में शेड डालते समय ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। मर्ग जांच में सामने आया कि काम के दौरान सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। इस लापरवाही के चलते पुलिस ने मिल मालिक और ठेकेदार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, खजरी बायपास निवासी गेंदलाल चौधरी (37) एकता दाल मिल में शेड बनाने का काम कर रहा था।

काम के दौरान वह ऊंचाई से गिर गया और गंभीर सिर की चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सहकर्मी उसे बेहोशी की हालत में घर लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जांच में स्पष्ट हुआ कि ठेकेदार छोटू उर्फ इमामुद्दीन सैफी और मिल मालिक विशाल मतानी ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की थी और मजदूरों को बिना सुरक्षा उपकरण के काम कराया जा रहा था।

Next Post

मुरैना में देवर ने सरिया मारकर की भाभी की हत्या, भतीजे के पैर तोड़े

Sun Aug 10 , 2025
मुरैना: कैलारस कस्बे की अयोध्या बस्ती में एक देवर ने अपनी भाभी की लोहे के सरिये से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी अपने भतीजे की आगरा में तय हुई सगाई से नाराज था। पुलिस के अनुसार विजय जोशी और उनके छोटे भाई संतोष जोशी का परिवार अयोध्या बस्ती में रहता […]

You May Like