शनि देव की शरण में पहुंचे सीएम मोहन यादव, कहा- महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा शनि लोक

ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐति पर्वत स्थित विश्व प्रसिद्ध त्रेताकालीन शनि मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल लोक की तरह यहां भी शनि लोक का निर्माण कराया जाएगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए ग्वालियर से शनि मंदिर तक फोर लेन सड़क बनाई जाएगी। इसके बाद किसी यात्री को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

मंदिर परिसर में पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी उनके साथ मौजूद रहे। मुरैना जिले के ऐति पर्वत पर स्थित यह शनि मंदिर अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि जब लंका से लौटते समय हनुमान जी ने शनिदेव को फेंका था, तो वे इसी पर्वत पर आ गिरे थे। तभी से यहां उनकी साक्षात प्रतिमा स्थापित है। अमावस्या के दिन यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। अनुमान के अनुसार, यह संख्या 5 लाख से भी अधिक हो जाती है। यही वजह है कि चंबल अंचल आने वाला हर बड़ा नेता यहां दर्शन करने अवश्य आता है।

Next Post

शौच धर्म पवित्रता का प्रतीक पवित्रता सुचिता व संतोष से आएगी

Mon Sep 1 , 2025
भोपाल।दस दिवसीय दस लक्षण पर्व में श्रद्धालु तप ,त्याग और संयम की साधना के साथ दसधमौ की आराधना में लीन है नित्य नियम अभिषेक,शांतिधारा के साथ श्री 1008 पुष्पदंत भगवान के मोक्ष कल्याण पर पूजन कर निर्वाण लाडू समर्पित किये स्टेशन बजरिया महावीर जिनालय संपूर्ण जगत में शांति की कामना […]

You May Like