कुत्ते ने 3 साल की बच्ची को जबड़े में दबाया, 25 से ज्यादा टांके लगे

मुरैना। कैलारस क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। मासूम के होंठ के ऊपर और माथे पर कुत्ते ने दांत गड़ाकर मांस खींच लिया। इसके बाद बच्ची का चेहरा अपने जबड़े में दबाकर खींचकर ले जा रहा था। ताई ने पागल कुत्ते से मासूम को छुड़ाया। घटना सुल्तान गढ़ी गांव की है। घायल बच्ची की हालत नाजुक होने पर परिजन उसे मुरैना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से जेएएच रेफर कर दिया गया है। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मासूम का ऑपरेशन किया गया। 25 से ज्यादा टांके सिर्फ गाल पर ही लगाए गए हैं। डॉक्टर बमुश्किल बच्ची की आंख बचा पाए हैं। मुरैना के कैलारस स्थित सुल्तान गढ़ी गांव निवासी राहुल प्रजापति के दो बच्चे हैं। छोटी बेटी आस्था (3) रोज की तरह अपनी ताई शशि प्रजापति के साथ रविवार को खेत पर गई थी। ताई कुछ काम में लग गई। इसी बीच एक पागल कुत्ते ने आस्था पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची का चेहरा अपने जबड़े में दबाया और खींचकर ले जाने लगा। इसी बीच आस्था पर उसकी ताई की नजर पड़ी। कुत्ते के जबड़े में फंसी मासूम चीख रही थी। ताई ने पास ही पड़ा डंडा उठाया और कुत्ते के पीछे दौड़ पड़ी। शोर सुनकर और लोग भी वहां जमा हो गए।

Next Post

मत्स्य महासंघ की अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे गिरफ्तार

Sun Apr 6 , 2025
भोपाल, लोकायुक्त संगठन भोपाल की टीम ने रविवार को राजगढ़ जिला मत्स्य महासंघ की एक अधिकारी और एक आउटसोर्स कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के मछली व्यवसायी अनवर कादरी ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें राजगढ़ के […]

You May Like