रेदासपुरा में पेयजल संकट का समाधान, बिजली कनेक्शन कटने से ठप पड़ी थी नल-जल योजना 

बिजावर। बिजावर जनपद के ग्राम पंचायत ऐरोरा अंतर्गत आने वाले ग्राम रेदासपुरा में पिछले कई दिनों से गहराया पेयजल संकट आखिरकार समाप्त हो गया। पंप का बिजली कनेक्शन कट जाने के कारण गांव की नल-जल योजना ठप पड़ी थी, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने तत्परता दिखाई, जिसके बाद गांव में पानी की सप्लाई दोबारा शुरू हो गई है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत को लेकर विधायक राजेश शुक्ला से शिकायत की थी। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया। विधायक के निर्देश के बाद पंचायत सचिव गोपाल व्यास ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया और शाम करीब 4:00 बजे पंप का बिजली कनेक्शन दोबारा चालू करवाया। कनेक्शन जुड़ते ही नल-जल योजना के माध्यम से गांव के घरों तक पानी पहुँचना शुरू हो गया।

गांव में पानी की सप्लाई शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और विधायक सहित प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। पंचायत प्रशासन ने भविष्य में इस तरह की समस्या न आए, इसके लिए समय पर बिजली बिल भुगतान और रख-रखाव सुनिश्चित करने की बात कही है। इस कार्रवाई के बाद रेदासपुरा के रहवासियों में खुशी का माहौल है।

Next Post

कुंभ गर्ल मोनालिसा विवाद: सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही खान ने जांच और सख्त कानून की उठाई मांग

Tue Mar 17 , 2026
भोपाल। महेश्वर की निवासी कुंभ गर्ल मोनालिसा और फरमान खान के कथित विवाह को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही खान ने कई कानूनी और सामाजिक सवाल उठाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मीडिया को दिए […]

You May Like