उधारी और ब्याज के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा नगर निगमकर्मी ने जहर पीया

इंदौर. नगर निगम में 10 साल से ड्राइवर के रूप में काम कर रहे कर्मचारी ने शनिवार को जहर पीकर जान देने की कोशिश की. जहर पीने से पहले बनाए गए वीडियो में उसने उधारी और ब्याज की रकम के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के नाम लिए हैं. हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है.

वीडियो में कर्मचारी ने कहा कि उससे पैसों की मांग की जा रही है और पिछले दो दिनों से उसे गाड़ी भी नहीं दी जा रही है. उसने दुर्गेश शुक्ला, योगेश राठौर, सहायक सीएस भंवर धावरे और अधिकारी के ड्राइवर बंटी पर परेशान करने का आरोप लगाया. वीडियो में उसने इन चारों को अपनी इस हालत के लिए जिम्मेदार बताया है. मामला उधारी और ब्याज की रकम से जुड़ा है। हालांकि, पैसों के लेन-देन की वास्तविक स्थिति और दबाव बनाए जाने के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. संयोगितागंज थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि मामले में वायरल वीडियो की जांच की जा रही है, संबंधित कर्मचारी के बयान दर्ज होने के बाद ही घटनाक्रम और लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Next Post

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को टक्कर मार भागी स्कॉर्पियो, दो गिरफ्तार

Sat Oct 3 , 2026
इंदौर. संयोगितागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक स्टॉपर तोड़कर गाड़ी समेत भाग निकला. पुलिस ने पीछा कर करीब तीन किलोमीटर दूर तिलक नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया. […]

You May Like