भोपाल। भोपाल के एमपी नगर जोन 2 में जर्जर सड़कों की समस्या भयावह होती जा रही हैं। इस क्षेत्र की सड़कें कई वर्षों से खराब स्थिति में हैं, जिनमें सड़क के बीचो बीच गड्ढे, देखने को मिल रहे है. सड़कों पर बने गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, खासकर रात के समय। दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री इन गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। जर्जर सड़कों की वजह से अक्सर जाम लग जाता है। इसके साथ ही टूटी हुई सड़कों से उडऩे वाली धूल और मिट्टी वायु प्रदूषण को बढ़ा रही है, जिससे पैदल चलने वालों को धुल के बीच से हो कर निकलना पड़ता है. इसके अलावा खराब सड़कों के कारण वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। टायर, सस्पेंशन और अन्य हिस्सों में टूट-फूट हो रही है। एमपी नगर जोन 2 में ज्यादातर कोचिंग सेंटर, और अन्य शैक्षिक संस्थान है, जहा कई सारे छात्र-छात्राएं पढऩे आते है इन खऱाब सड़को के कारण उनका क़ाफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
इनका कहना है
कई बार नगर निगम और स्थानीय प्रशासन से सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कारवाई नहीं हुई है। विरोध प्रदर्शन भी किए हैं, लेकिन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है.
– राकेश बुंदेला ( स्थानीय दुकानदार)
