विस्थापन की तीनों स्ट्रिप की जानकारी मंचों से की साझा

सिंगरौली : एनसीएल की जयंत परियोजना के विस्तार के लिए 1485.66 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है।इस मामले में मोरवा विस्थापन प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से उठ रही मांगों के बीच एनसीएल प्रबंधन ने अधिसूचना क्रमांक 580(ई) एवं 581(ई) के तहत प्रस्तावित अधिग्रहण क्षेत्र को तीन अलग-अलग स्ट्रिप में विभाजित किए जाने की जानकारी विभिन्न विस्थापन मंचों एवं समितियों के साथ साझा की है। इसके लिए पुनर्स्थापन सेल के महाप्रबंधक द्वारा मंगलवार को विस्थापन मंच, सिंगरौली पुनर्वास मंच सेवा समिति, विस्थापन जन समिति, ऊर्जांचल विस्थापित समिति, सिंगरौली मजदूर विस्थापित संघ, सिंगरौली विस्थापित संघर्ष समिति को पत्र जारी कर तीनों स्ट्रिप का नक्शा साझा किया।
पुनर्वास स्थल को लेकर अब भी बना हुआ है सस्पेंस
मोरवा विस्थापन के लिए पुनर्वास स्थल को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रभावित परिवारों को एक स्थान पर बसाने के लिए एनसीएल प्रबंधन ने अब तक किसी भूमि का आधिकारिक रूप से चयन या घोषणा नहीं की है। सूत्रों के अनुसार एनसीएल प्रबंधन ने जिला प्रशासन के समक्ष खिरवा क्षेत्र में लगभग 50 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में अब तक कोई अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है, जिससे मामला फिलहाल अधर में दिखाई दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक जिला कलेक्टर ने मोरवा क्षेत्र से विस्थापित होने वाले परिवारों के पुनर्वास के लिए इस सप्ताह के भीतर उपयुक्त भूमि चिन्हित करने की बात कही है। हालांकि इस संबंध में न तो जिला प्रशासन और न ही एनसीएल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।

Next Post

किसानों ने रात सड़क पर गुजारी, अब होगा CM हाउस का घेराव

Wed Jul 29 , 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज (बुधवार, 29 जुलाई) किसानों का प्रदर्शन जारी है. किसान क्रांति पैदल यात्रा भोपाल पहुंच गई है और अब आंदोलनकारी किसान भोपाल में मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने वाले हैं. किसानों की मांग है कि सरकार 100 फीसदी मूंग खरीदी और खाद […]

You May Like