उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की सूची तैयार

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (वार्ता) चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए निर्वाचक-मंडल की सूची तैयार कर ली है और यह जल्दी ही इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

आयोग ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि निर्वाचक-मंडल की सूची के सदस्यों के नाम उनके सदन के राज्य और केन्द्र शासित क्षेत्रों के सदस्यों के नामों के वर्णानुक्रम के अनुसार क्रमागत तरीके से रखा गया है। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में राज्य सभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्य तथा लोक सभा के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं।

राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति निर्वाचन अधिनियम 1974 के नियम 40 के अनुसार इन चुनावों के लिए निर्वाचक मंडल (मतदाता सूची) तैयार करने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होती है। इसमें उनका अद्यतन पता भी शामिल होता है।

आयोग ने कहा कि उपराष्ट्रपति के चुनाव के निर्वाचक मंडल की अद्यतन सूची को उसकी ओर से स्थापित काउंटर से खरीदा जा सकेगा। इसके लिए बिक्री शुरू करने की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

 

Next Post

मोदी वाराणसी में 2200 करोड़ रु की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे

Thu Jul 31 , 2025
नयी दिल्ली 31 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लगभग 2200 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। ये परियोजनाएँ बुनियादी ढाँचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, […]

You May Like