न्यू कमीशनिंग कार्यों की जीएम ने परखी प्रगति

जबलपुर: पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने सतना–देवेन्द्र नगर रेलखंड का निरीक्षण कर न्यू कमीशनिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बरेठिया, फुलवारी, नागोद और देवेन्द्र नगर स्टेशनों का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से चल रहे और शेष कार्यों की जानकारी ली। महाप्रबंधक ने स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बरेठिया और सकरिया में प्रस्तावित गुड्स शेड से माल लदान शुरू करने को लेकर क्षेत्रीय प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

उन्होंने रेलखंड के विकास के साथ यात्री सुविधाओं और माल परिवहन की अधोसंरचना मजबूत करने तथा कार्यों को समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया। निरीक्षण में अपर महाप्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता एकनाथ मोहकर, प्रमुख मुख्य इंजीनियर आशुतोष, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार मंडल, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविन्द कुमार रजक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एम.एस. हाशमी, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मुकेश, डीआरएम जबलपुर कमल कुमार तलरेजा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, सातवें दिन की कमाई के साथ 400 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Fri Oct 9 , 2026
मुंबई, बॉलीवुड के दिग्गज स्टार अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में अपना जलवा पूरी तरह कायम रखे हुए है। रिलीज का पहला हफ्ता सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद भी दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबर्दस्त दीवानगी देखी जा रही है। सिनेमाघरों में विजय […]

You May Like