
भिंड। वार्ड क्रमांक 20 में सफाई व्यवस्था ठप होने से नाराज पार्षद पति ने खुद झाड़ू लगाकर विरोध जताया। वार्ड में पिछले 15 दिनों से न तो झाड़ू लगी थी और न ही कचरा उठाने वाली गाड़ी आ रही थी। पार्षद सुलेखा दूरवार के पति विनोद दूरवार ने वार्डवासियों के साथ सड़क पर उतरकर करीब एक घंटे तक सफाई की और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। विनोद दूरवार ने आरोप लगाया कि जब कोई वार्डवासी सफाई कर्मचारियों से बात करता है तो वे अभद्र भाषा में जवाब देते हैं। इस तरह के व्यवहार से वार्डवासी आहत हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 15 दिन पहले पार्षद यश जैन ने भी सफाई ठेकेदार की शिकायत की थी।
