
ग्वालियर। शिंदे की छावनी स्तिथ कांग्रेस कार्यालय में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त आफताब अहमद खान एवं भाजपा नेता अर्जुन माहौर ने कांग्रेस की रीति-नीति, विचारधारा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने उन्हें कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर विधिवत सदस्यता दिलाई।
