शिवपुरी में भजन समिति सदस्य पर एफआईआर, महिला ने लगाए आरोप

शिवपुरी: शहर में भजन समिति से जुड़े युवक द्वारा महिला के साथ अश्लील हरकतें करने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला पर मिलने का दबाव बनाया और विरोध करने पर उसके बेटे की नौकरी छुड़वा दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के पति का क्लीनिक भी बंद करा दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फतेहपुर क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि करीब पांच महीने पहले वह बागेश्वर हनुमान चालीसा भजन समिति से जुड़ी थी। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी संजय गौतम से हुई। बाद में संजय ने अपनी एक अलग समिति बनाई और महिला को भी उसमें जोड़ लिया। महिला का आरोप है कि समिति के कार्यक्रमों के दौरान संजय बुरी नीयत से उसे छूता था।

Next Post

भिंड में तड़के सड़क पर उतरे लोग, बिजली कटौती से परेशान होकर लगाया जाम

Thu May 21 , 2026
भिंड:भीषण गर्मी के बीच हो रही लगातार बिजली कटौती से परेशान लोगों ने आज गुरुवार तड़के सड़कों पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। बार-बार बिजली गुल होने, लाइन टूटने और ट्रांसफार्मर खराब होने से आक्रोशित शहरवासियों ने नगर पालिका के पास ग्वालियर-इटावा रोड पर जाम लगा दिया। सुबह सप्लाई बहाल होने […]

You May Like