ग्वालियर में अब आसान होगी स्तन कैंसर की शुरुआती जांच

ग्वालियर: स्तन कैंसर की समय पर पहचान के लिए शहर में एक नई पहल शुरू हुई है। ओल्याई हॉस्पिटल में आईब्रेस्टएग्जाम मशीन का उद्घाटन महापौर शोभा सिकरवार ने किया। उद्घाटन के दौरान 60 महिलाओं की जांच की गई। यह मुफ्त जांच ओल्याई हॉस्पिटल में हर सोमवार से शनिवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच निशुल्क की जाएगीदेश में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर प्रमुख है। हर चार मिनट में 1.7 से अधिक नए मामले सामने आते हैं और करीब 90 हजार से अधिक महिलाओं की असामयिक मृत्यु होती है। भारत में 28 में से एक महिला को अपने जीवनकाल में स्तन कैंसर होने का खतरा रहता है। मध्य प्रदेश में भी मामले बढ़ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2016 में प्रदेश में 10,316 मामले थे, जो 2020 में बढ़कर 11,501 हो गए। नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम के हालिया अनुमान के मुताबिक 2023 में यह संख्या करीब 12,458 थी। ओल्याई हॉस्पिटल में शुरू की गई यह तकनीक यूई लाइफसाइंसेज द्वारा विकसित है। यह बिना दबाव, बिना दर्द और बिना किसी विकिरण के स्तन में किसी भी असामान्य बदलाव का पता लगाती है। इसका उद्देश्य शुरुआती बदलावों की पहचान करना है, ताकि जरूरत पड़ने पर महिला को समय पर जांच के लिए डॉक्टर के पास भेजा जा सके।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह जांच पूरी तरह से सुरक्षित है और इसमें किसी प्रकार का दर्द नहीं होता। इसमें हाथ से की जाने वाली जांच जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी पोर्टेबल प्रकृति के कारण इसे अस्पताल के अलावा सामुदायिक स्तर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों तक सुविधा पहुंचाना आसान होगा।
स्पष्ट किया गया है कि आईब्रेस्टएग्जाम नैदानिक जांच का विकल्प नहीं है। यह शुरुआती स्तर पर मामलों की पहचान करने में मदद करता है, जिसके बाद चिकित्सकीय जांच जरूरी होती है। यदि जांच में कोई संदिग्ध गांठ या बदलाव मिलता है तो डॉक्टर की सलाह पर मैमोग्राफी, अल्ट्रासाउंड या बायोप्सी जैसी जांच कराई जाती है।
हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. रोजा ओल्याई ने बताया कि कई महिलाएं तब तक डॉक्टर से सलाह नहीं लेतीं, जब तक शरीर में कोई बदलाव या लक्षण दिखाई नहीं देते। नियमित स्क्रीनिंग से ऐसे मामलों का पहले पता लगाना संभव है, जिनमें आगे जांच की जरूरत होती है। अस्पताल इस मशीन के माध्यम से महिलाओं के लिए मुफ्त ब्रेस्ट स्क्रीनिंग की सुविधा शुरू करने जा रहा है।

Next Post

नाली और सड़क से अतिक्रमण हटाने निगम की कार्रवाई

Tue Sep 1 , 2026
सिंगरौली:सिंगरौली नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर में सड़क और नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशन में निगम की टीम ने विंध्यनगर स्थित इंदिरा चौक मेन रोड चौराहे के समीप कार्रवाई करते हुए नाली और सड़क की सीमा […]

You May Like