नाली और सड़क से अतिक्रमण हटाने निगम की कार्रवाई

सिंगरौली:सिंगरौली नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर में सड़क और नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशन में निगम की टीम ने विंध्यनगर स्थित इंदिरा चौक मेन रोड चौराहे के समीप कार्रवाई करते हुए नाली और सड़क की सीमा में लगाए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए।
नगर निगम उपायुक्त आरपी बैस, स्वास्थ्य अधिकारी बीजी चतुर्वेदी एवं सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों को स्पष्ट समझाइश दी गई कि नालियों के ऊपर किसी प्रकार का सामान या दुकान न लगाएं और सड़क की निर्धारित सीमा को अतिक्रमण से मुक्त रखें, ताकि यातायात एवं आम लोगों के आवागमन में परेशानी न हो।
कार्रवाई के दौरान सहायक यंत्री दिनेश तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक पवन बरोदे, स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी सहित निगम के सफाई मित्र मौजूद रहे।

Next Post

भोपाल में कमर्शियल सीलिंग शुरू, रहवासियों की राय बंटी: कोई पक्ष में तो कोई विरोध में

Tue Sep 1 , 2026
भोपाल: रहवासी इलाकों में नियमों के विपरीत चल रही कमर्शियल गतिविधियों पर नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई शुरू हो गई है। कार्रवाई के बीच हमने रहवासियों से बात कर उनकी राय जानी। कुछ लोग सीलिंग के पक्ष में हैं और उनका कहना है कि बड़ी व्यावसायिक गतिविधियों से शोर, ट्रैफिक […]

You May Like

मनोरंजन