महेंद्र राठौर को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

इंदौर:देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त वरिष्ठ कर्मचारी एवं प्रसिद्ध फोटोग्राफर महेंद्र राठौर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. उन्हें साउथ कोरिया द्वारा ऑनरेरी ग्रैंड मास्टर ऑफ फोटोग्राफी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, जिससे विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है.इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए भारत से मात्र दो लोगों का चयन किया गया था, जिनमें महेंद्र राठौर का नाम शामिल है. यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे देश और विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात मानी जा रही है.

महेंद्र राठौर कैमरा क्लब इंदौर के स्थायी सदस्य और अमेरिकन फोटोग्राफी क्लब के भी सदस्य हैं। वे पहले भी उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित कई राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं. कुलसचिव प्रज्वल खरे ने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे संस्थान की प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला है. इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई ने पुष्पगुच्छ और दुपट्टा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया. इस अवसर पर कुलसचिव प्रज्वल खरे, प्रो. सचिन शर्मा, सहायक कुलसचिव डॉ. विष्णु नारायण मिश्र, ईएमआरसी निदेशक प्रो. चंदन गुप्ता, विश्वविद्यालय इंजीनियर प्रो. नागेंद्र सोहनी, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चैन सिंह यादव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे.

Next Post

31 मार्च तक हर हाल में पूरे हों योजनाओं के लक्ष्य

Tue Mar 24 , 2026
इंदौर: हितग्राही एवं रोजगार मूलक योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज कलेक्टर कार्यालय में शासकीय एवं बैंक अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की […]

You May Like