
*दमोह*। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश अग्रवाल महिला महासभा दमोह द्वारा म.प्र. अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में अध्यक्ष कैलाश मित्तल व मीना बंसल के निर्देशन में योग दिवस मनाया गया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमा अग्रवाल ने कहा कि योग से ही शरीर व मन स्वस्थ रहता है। महिलाएं इस भागदौड़ वाली जिंदगी में अपने लिए 20 मिनट का समय निकालकर योग जरूर करें। यह डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का सबसे अच्छा उपाय है। आर्ट ऑफ लिविंग की टीचर रीतू अग्रवाल द्वारा योग सिखाया जाता है, जिससे अनेक महिलाओं को फायदा मिला है।21 जून योग दिवस का कार्यक्रम महासभा सचिव मंजू अग्रवाल के निवास पर सम्पन्न हुआ। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमा अग्रवाल, संभागीय उपाध्यक्ष रितु (अनुलेखा), नगर अध्यक्ष अंजलि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किरण सुरेखा, नगर उपाध्यक्ष अंजलि, सचिव मंजू, सह सचिव वंदना, उपमंत्री गीता व सुषमा अग्रवाल, रितु, लक्ष्मी, ज्योति, नीलम, शैल, सुमन, रश्मि, अंजना, महिमा, मोनिका, पूजा अग्रवाल आदि शामिल रहीं।
