
सिंगरौली । जिले का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रसिद्ध पर्यटन स्थल इको पार्क माड़ा में सुबह की पहली किरण के साथ परिसर योग करें, निरोग रहें और वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राधा सिंह उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में द्वय विधायक रामनिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम, कलेक्टर गौरव बैनल और एसपी सियाज केएम, ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय और भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर लाल शाह, जिपं सीईओ जगदीश गोमे, एसडीएम माडा नंदन तिवारी सहित सिंगरौली योग फाउंडेशन के सदस्य एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
