
दतिया। भगुवापुरा पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे लहार के 05 युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। थाना भगुवापुरा, लांच, अतरेटा एवं थरेट पुलिस ने यह संयुक्त कार्रवाई की है।
रात्रि में थाना भगुवापुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम रामपुरा खुर्द स्थित बीजासेन माता मंदिर में कुछ व्यक्ति एकत्रित होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मंदिर परिसर में बनी झोपड़ी की घेराबंदी की गई।पुलिस टीम द्वारा गोपनीय रूप से आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई, जिसमें उनके द्वारा आलमपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना के संबंध में आपस में बातचीत करना पाया गया। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर सभी 5 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 2 देशी कट्टे, 2 कारतूस, लोहे के सब्बल, कटर सहित अन्य उपकरण और एक वेन्यू कार को जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी : निखिल रायपुरिया पुत्र दीपक दोहरे, उम्र 20 वर्ष, निवासी मढ़यापुरा मोहल्ला, लहार, रानू जाटव पुत्र नरेश जाटव, उम्र 19 वर्ष, निवासी मढ़यापुरा मोहल्ला, लहार, आर्यन शर्मा पुत्र कुंजबिहारी शर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम नानपुरा, आर्यन राठौर पुत्र पप्पू राठौर, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 04, साधू बाबा चौराहा, लहार, अंशुल राजपूत पुत्र मुकेश राजपूत, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 15, साकेत नगर कॉलोनी, लहार।
