सलकनपुर मार्ग पर तेंदुए की चहलकदमी: डैम किनारे दिखा वाइल्डलाइफ का अद्भुत नजारा

सीहोर। इटारसी-सलकनपुर मार्ग के समीप बिड़े डैम के किनारे व्यस्क तेंदुआ बेफिक्र होकर विचरण करता नजर आया. यह रोमांचक दृश्य वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों और वन्यजीव प्रेमियों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया.

डैम के किनारे तेंदुए का यह रूप जितना शांत था, उतना ही आंखें थमा देने वाला रोमांच से भरा हुआ था. विंध्याचल की पहाडिय़ों और घने जंगलों की पृष्ठभूमि में तेंदुए की मौजूदगी दिखी है. तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद से ही वाइल्डलाइफ लवर्स के बीच यह खबर कौतूहल का विषय बनी हुई है. यह कोई पहली बार नहीं है जब सलकनपुर और विंध्याचल वन्य क्षेत्र के आसपास तेंदुओं की हलचल देखी गई हो. इससे पहले भी सलकनपुर मंदिर मार्ग, आसपास के घाटी क्षेत्रों और जंगल से सटे जलस्रोतों के पास तेंदुओं की चहलकदमी दर्ज की जा चुकी है. पूरा क्षेत्र विंध्याचल पर्वत श्रृंखला का मुख्य हिस्सा है, जो प्राकृतिक रूप से तेंदुओं और अन्य वन्यजीवों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता है. इलाके में तेंदुए की पुन: सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों, सलकनपुर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और मार्ग से गुजरने वाले पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Next Post

भोपाल में BRICS का सांस्कृतिक संगम: IGRMS में भारतीय विरासत से अभिभूत हुए विदेशी प्रतिनिधि

Wed Aug 5 , 2026
भोपाल। ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक शुरू हुई। पहले दिन BRICS सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने संस्कृति क्षेत्र में […]

You May Like