प्रकृति संरक्षण ही जीवन का आधार

इंदौर: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आईईटी सभागृह में आयोजित प्रकृति संवाद समारोह में प्रख्यात चिंतक के.एन. गोविंदाचार्य ने कहा कि जल, जीवन, जंगल, जानवर और जन का संतुलित विकास ही मानवता का भविष्य सुरक्षित रखेगा. उन्होंने कहा कि प्रकृति का उपयोग जीवन जोड़ने के लिए होना चाहिए, तोड़ने के लिए नहीं. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि प्रकृति ही जीवन का आधार है और उसकी सुरक्षा हर प्राणी का कर्तव्य है.

कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. ए.पी. सेलवम, डॉ. श्यामसुंदर पालीवाल, जनक पलटा सहित कई विभूतियां उपस्थित थीं. इस अवसर पर शोध स्मारिका का विमोचन भी किया गया. प्रमुख सचिव पी. नरहरि ने कहा कि स्वच्छता ही स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की कुंजी है. शोभा पैठनकर ने उपभोगिता आधारित जीवनशैली को विनाशकारी बताया. महामंडलेश्वर नरसिंहदास महाराज ने कहा कि पंचतत्व से बने शरीर को बचाने हेतु प्रकृति का संरक्षण आवश्यक है.

Next Post

गुवाहाटी उच्च न्यायालय में दो अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश, एक का कार्यकाल बढ़ाने की सिफारिश

Wed Aug 20 , 2025
नयी दिल्ली 20 अगस्त (वार्ता) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय को दो अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने और एक कार्यकाल बढ़ाने की सिफारिश की है। मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम की मंगलवार को हुई बैठक में इससे संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी […]

You May Like