दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका पर कश्मीरा खान ने किया हमला

भिंड: शहर के गौरी किनारे एक महिला ने दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका पर एक महिला ने हमला कर दिया। यह महिला करीब चार माह पहले अपने घर से नील गाय काटने के आरोप में पकड़ी गई थी। हाथापाई के बाद जिला संयोजिका समेत बजरंगदल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे, जहां पर महिला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दीक्षा ठाकुर दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका हैं।

वे गौरी किनारे चौपाटी के पास से निकल रही थी, तो यहां काजल उर्फ कश्मीरा खान नामक महिला ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज कर प्लास्टिक के पाइप से हमला कर दिया। दीक्षा के अनुसार आरोपी ने उनसे कहा कि “तू मेरे पीछे क्यों पड़ी है” और इसी बात से विवाद बढ़ गया। कुछ देर बाद यहां अन्य लोगों ने आकर बीच-बचाव करा दिया। फरियादिया ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने काजल उर्फ कश्मीरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दीक्षा ठाकुर ने बताया कि करीब चार माह पहले सरोज नगर में रहने वाली काजल उर्फ कश्मीरा अपने घर पर नील गाय काट रही थी। यह सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा था। काजल उर्फ कश्मीरा को शक है कि यह कार्रवाई मैंने कराई थी, इसी बात पर से वह मुझसे रंजिश रखती है।

Next Post

ग्वालियर एयरपोर्ट पर नीदरलैंड से आए यात्री के पास मिला जीपीएस डिवाइस, केस दर्ज

Tue Nov 4 , 2025
ग्वालियर: राजमाता एयरपोर्ट महाराजपुरा पर आज मंगलवार को सुरक्षा जांच के दौरान नीदरलैंड के यात्री के पास से प्रतिबंधित जीपीएस डिवाइस बरामद हुआ है. सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने यात्री को पकड़ लिया और कानूनी कार्रवाई के लिए महाराजपुरा थाना पुलिस को सौंप दिया. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही […]

You May Like