संभाग के चार जिलों को मिले नए जिलाध्यक्ष, ग्वालियर अभी होल्ड पर

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष की घोषणा शुरू कर दी है। उज्जैन और विदिशा के बाद अभी अभी आलोक तिवारी को अशोक नगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। शिवपुरी, श्योपुर और गुना में भी नए जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं। श्योपुर में शशांक भूषण, शिवपुरी में जसवंत जाटव, गुना में धर्मेन्द्र सिकरवार को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने दी। सूत्रों के मुताबिक ग्वालियर अभी होल्ड पर रखा गया है।

Next Post

बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, कोहरे ने वाहनों की रोकी रफ्तार

Mon Jan 13 , 2025
पूरे दिन आसमान में छाये रहे बादल, सूर्य देवता के नही हुये दर्शन,सर्द हवाओं से कांपे ऊर्जाधानी के लोग नवभारत न्यूज सिंगरौली 13 जनवरी। इस सीजन के शरद ऋतु की सबसे कड़ाके की ठिठुरन भरी ठण्ड आज दिन सोमवार को पड़ी है। पूरे दिन शीत-लहर से ऊर्जाधानीवासी लोग थर-थर कांपते […]

You May Like