शिवपुरी: जमीन को लेकर हुआ विवाद हिसंक झड़प में बदलने की जानकारी सामने आई है। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठियों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं बंदूक से कई राउंड फायरिंग किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। यह पूरा मामला जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के जागती गांव का है। यहां जब एक पक्ष ने दूसरे को खेत में भैंस चराने से रोकने की कोशिश की तब ये सारा विवाद खड़ा हो गया। मामले में पीड़ित पक्ष में एसपी ऑफिस पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित पक्ष के प्राण सिंह गुर्जर के मुताबिक दिमान सिंह उनके खेत में भैंस चरा रहा था। जब प्राण सिंह ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। तभी दिमान सिंह गाली गलौज करने लगा और अपने परिवार के लोगों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में 7 से 8 लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान इनपर हमला करने को कोशिश की गई और बंदूक से कई फायर किए गए। प्राण सिंह ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
