शिवपुरी में अचानक धंसी पुलिया, ट्रैक्टर फंसा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

शिवपुरी:पुलिया धंसने के कारण ट्रैक्टर का एक पहिया उसमें फंस गया। गनीमत रही कि ड्राइवर की जान बच गई और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने पुलिया की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। इस हादसे में चालक बाल बाल बच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया का निर्माण सही तरीके से नहीं किया गया है।पुलिया उस समय धंसी जब एक ट्रैक्टर यहां से गुजर रहा था। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक शिशुपाल को किसी तरह की चोट नहीं आई। वो बाल बाल बच गए। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह पुलिया 3 से 4 साल पहले ही बनाई गई है।
ये घटना कोलारस जनपद की है। यहां हरपुर गांव के रहने वाले शिशुपाल धाकड़ अपने खेत से मक्का का काम खत्म कर ट्रैक्टर से वापस लौट रहे थे। इस दौरान आदिवासी बस्ती की तरफ जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया का एक हिस्सा अचानक धंस गया। इससे ट्रैक्टर का पहिया पुलिया में फंस गया। जिस वजह से ट्रैक्टर आगे नहीं बढ़ पाया। ट्रैक्टर चालक बुरी तरह से घबरा गया। हालांकि, कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। उसने तत्काल ग्रामीणों को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को धंसी हुई पुलिया से बाहर निकाला गया।

Next Post

थाने के सामने दिनदहाड़े गोली मारने वाले तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Mon Oct 5 , 2026
ग्वालियर: पड़ाव थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े नाश्ता दुकान संचालक को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाइक सवार बदमाशों ने थाने के सामने ही व्यापारी पर फायरिंग कर […]

You May Like