
भोपाल। विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में राजधानी भोपाल में शुक्रवार को बजरंग दल द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दूसरे दिन भी आयोजित इस परंपरागत आयोजन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर समाज की सुरक्षा और धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और जय श्रीराम के उद्घोष करते रहे।
