वन विभाग का अनुभूति कैंप: डायनासोर से लेकर नर्सरी एवं बाग गुफाओं का छात्राओं ने किया भ्रमण 

बाग/धार. बाग में अनुभूति कैम्प का आयोजन किया गया । प्रति वर्ष की तरह इस बार भी वन मंडलाधिकारी धार विजयनॉथम टी आर के आदेशानुसार एवं उपवनमंडलाधिकारी सरदारपुर संतोष रणछोरे के मार्गदर्शन में 19 एवं 20 तारीख़ को वन परिक्षेत्र बाग़ के द्वारा अनुभूति कैम्प का आयोजन किया गया।

वनपरिक्षेत्राधिकारी होशियार सिंह कन्नौजे ने बताया कि शाबरी माता कन्या परिसर विद्यालय बाग एवं कस्तूरबा कन्या परिसर विद्यालय भमोरी की कुल 240 छात्राओं अलग-अलग दिवस में अनुभूति कैम्प का आयोजन किया गया। अनुभूति कैम्प में छात्रों को डाइनोसॉर फॉसिल नेशनल पार्क एवं वन में भ्रमण कराया गया । कैम्प में छात्रों को प्रकृति को प्रत्यक्ष रूप से करीब से जाने का मौका मिला। मास्टर ट्रेनर श्री गौड़ ने छात्रों को वन औषधि , वनों से मिलने वाले प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभों के बारे में ,पर्यावरण में वन्य प्राणी के महत्व और वन विभाग की कार्य क्षेत्र बारें बताया । वहीं वनरक्षक विजयेन्द्र पाल अजनारिया ने डाइनोसॉर फॉसिल के बारे में विद्यार्थियों को बताया। कार्यक्रम के दौरान छात्रओं को वन विभाग के द्वारा पेन , झोला एवं अनुभूति की पुस्तकें वितरित वन अधिकारी एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप मे आए सरपंच धर्मेन्द्र बामनिया द्वारा की गई। कैम्प में भाषण , कविता एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराएगा जिसमें विजेताओं को प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया। कैम्प में स्वल्पाहार एवं भोजन की रखा गया । सम्पूर्ण कार्यक्रम का छायांकन वनरक्षक राजेश गुंजाल एवं भारत रावत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वनपाल राजेश यादव ,सुनील बघेल ,श्री वाणी , राठौड़ जी देवी सिंह बघेल सुरपाल सिसोदिया , बहादुर रन्दा , मुकेश डावर, श्रीमती वास्केल , रिकाम चौहान , धरम सौलंकी एवं समस्त स्टॉप ने महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। आयोजन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों , वन समिति के अध्यक्ष एवं मीडिया कर्मियों को भी निमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में वाहन व्यवस्था कंप्यूटर ऑपरेटर नवल चौहान द्वारा की गईं। कार्यक्रम के समापन पर रेंज क्लर्क चित्रलेखा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Next Post

नीरज श्रीधर की धमाकेदार प्रस्तुति से वन मेला भोपाल 2025 चरम पर, लाखों सुरों में झूम उठा शहर

Sun Dec 21 , 2025
भोपाल। वन मेला भोपाल 2025 रविवार शाम अपने चरम पर पहुंच गया, जब प्रसिद्ध भारतीय गायक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित बैंड बॉम्बे वाइकिंग्स के संस्थापक नीरज श्रीधर ने ऊर्जावान लाइव प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी शानदार परफॉर्मेंस से पूरा आयोजन स्थल संगीत और उत्साह से गूंज […]

You May Like