आवारा मवेशियों को लेकर ग्रामीणों का नगर निगम में हंगामा, सैकड़ों मवेशियों के साथ पहुंचे ग्रामीण

सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 28 अशोक वार्ड, कचनी क्षेत्र में आवारा मवेशियों की समस्या से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को सामने आया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर आवारा मवेशियों को एकत्रित करते हुए नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में आवारा मवेशियों की बढ़ती संख्या के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं, खेतों में घुसकर मवेशी किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने नगर निगम प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए मांग की कि आवारा मवेशियों को सड़कों और ग्रामीण क्षेत्रों से हटाकर उचित व्यवस्था की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और किसानों की फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।

अब सवाल यह है कि बार-बार सामने आ रही आवारा मवेशियों की समस्या पर नगर निगम प्रशासन कब गंभीरता दिखाएगा और ग्रामीणों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाएगा।

Next Post

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना, कंपनी के 'टिप'/'ऐड-ऑन' अग्रिम भुगतान संकेत पाये गये भ्रामक

Fri Nov 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत आने वाले केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला का संचालन करने वाली एएनआई टेक्नोलॉजीज प्रा.लि पर अपनी यात्रा से पहले ‘टिप’/’ऐड-ऑन’ सुविधा के माध्यम से उपभोक्ताओं से उनकी यात्रा पूरी होने से पहले […]

You May Like