
मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे व्यक्ति ने किया हमला, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
नई दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज एक व्यक्ति ने कथित तौर पर थप्पड़ मारने की कोशिश की। यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री अपने आवास पर लोगों से मिल रही थीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए आया था और अचानक उसने उन पर हमला करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे काबू कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के मकसद का पता लगाने के लिए उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
