भुम्मा गांव में आदिवासी मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सौसर: मोहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भुम्मा में मंगलवार देर रात एक आदिवासी मजदूर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी । मृतक का नाम किशन सरेआम 55 साल बताया जा रहा है।परिजनों के अनुसार रात में सभी ने साथ में भोजन किया और सोने चले गए थे।

आधी रात को पत्नी की नींद खुलने पर जब किशन अपने बिस्तर पर नहीं मिला तो परिवार ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह घर के पोर्च में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। टीआई अमित दानी ने बताया कि प्रारंभिक जांच जारी है। प्री-पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Next Post

नपा के सुलभ शौचालय की दुर्गंध से परेशान लोग

Tue Nov 25 , 2025
ब्यावरा: नगर के पीपल चौराहा के समीप नपा कॉम्पलेक्स स्थित सुलभ शौचालय में भारी गंदगी और उठती दुर्गंध के कारण आसपास दुकानदारों का व्यवसाय करना भी मुश्किल हो रहा है.जैसे-तैसे दुकानदार अपना व्यवसाय कर पा रहे है. यहां आने वाले ग्राहकों, नागरिकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।