काठमांडू, 31 जुलाई (वार्ता) नेपाल में इस साल मानसून का मौसम शुरू होने के बाद से बारिश के कारण आयी आपदाओं में 43 लोगों की जान जा चुकी है और 116 अन्य घायल हुये हैं।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुधवार शाम एक रिपोर्ट में कहा कि मानसूनी बारिश से आयी 569 आपदाओं के चलते 16 लोग अभी भी लापता हैं।बाढ़ के कारण 15 लोगों की जान गई और सात घायल हुए। बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हुयी और 95 घायल जबकि भूस्खलन से 14 लोगों की मौत हुयी है।
रिपोर्ट में कहा गया है, “यह नुकसान पिछले साल की तुलना में कम है, जब मानसून शुरू होने के दो महीनों में 177 लोगों की मौत हो गयी थी और 182 लोग घायल हुए थे।”
नेपाल में मानसून का मौसम आमतौर पर अक्टूबर की शुरुआत तक रहता है।
Next Post
ट्रम्प ने की पाकिस्तान के साथ बड़ी तेल साझेदारी की घोषणा
Thu Jul 31 , 2025
वाशिंगटन, 31 जुलाई (वार्ता) अमेरिका ने पाकिस्तान के तेल भंडार के विकास में सहयोग के लिए एक नया समझौता किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर बुधवार रात इस समझौते की घोषणा की। श्री ट्रम्प ने लिखा कि पाकिस्तान से एक नये व्यापार ढांचे को अंतिम रूप […]

You May Like
-
7 months ago
युवक पर धड़धड़ाते हुए गुजर गई ट्रेन
