
जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नीट पेपर लीक के विरोध में जबलपुर कांग्रेस द्वारा विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा साथी, छात्र-छात्राएं एवं आमजन शामिल हुए और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अव्यवस्थाओं के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की। मशाल जुलूस रसल चौक से प्रारंभ होकर राजीव गांधी चौक तक निकाला गया। पूरे मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार एवं परीक्षा प्रणाली में हुई गड़बड़ियों के विरोध में नारेबाजी की गई और दोषियों पर कठोर कार्रवाई एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। लाखों मेहनती विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के सपनों के साथ खिलवाड़ किया गया है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
इस अवसर पर शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के हितों की रक्षा एवं निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव,पूर्व विधायक विनय सक्सेना, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा , सोनू कुकरेले ,अभिषेक चौकसे, कमलेश यादव, प्रमोद पटेल, संतोष दुबे, इंद्रा तिवारी आदित्य मिश्रा, अभिषेक पाठक, मेवालाल पटेल,रिंकू यादव,समर्थ अवस्थी, सिद्धांत जैन, पवन कनौजिया, सुभाष पटेल, सचिन रजक, आरिफ बेग, रितेश बंटी गुप्ता, भावना निगम, सौम्या रांधेलिया, देवकी पटेल सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
