नाटक ‘हमारे राम’ के मंचन के दौरान शॉर्ट सर्किट, कुछ देर मचा रहा ह्ड़कंप

जबलपुर: शहर के तरंग प्रेक्षागृह में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा के चर्चित नाटक ‘हमारे राम’ के मंचन के दौरान मुख्य विद्युत लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। तेज धमाके और चिंगारियों के साथ हुई इस तकनीकी खराबी के कारण पूरे सभागार की बिजली एकाएक बंद हो गई, जिससे कुछ समय के लिए दर्शकों के बीच दहशत की स्थिति पैदा हो गई, हालांकि बिजली विभाग के कर्मचारियों की तत्परता और त्वरित कार्रवाई के चलते संभावित बड़ा हादसा टल गया और कुछ ही देर में स्थिति सामान्य कर ली गई।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ चल रहा था और सभागार दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। अभिनेता आशुतोष राणा मंच पर अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे थे, इसी दौरान तकनीकी क्षेत्र के पास स्थित मुख्य विद्युत लाइन में अचानक तेज आवाज के साथ शॉर्ट सर्किट हुआ, धमाके की आवाज सुनते ही सभागार की सभी लाइटें बंद हो गईं और पूरा हॉल अंधेरे में डूब गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शॉर्ट सर्किट के दौरान कुछ क्षणों के लिए लोगों को आशंका हुई कि कहीं आगजनी जैसी स्थिति न बन जाए. हालांकि मौके पर मौजूद बिजली विभाग के मैदानी अमले ने तेजी से कार्रवाई करते हुए फाल्ट वाले हिस्से को मुख्य विद्युत सप्लाई से अलग कर दिया। इसके बाद वैकल्पिक लाइन के माध्यम से बिजली आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

Next Post

फेवरेट टीम ने जीत मैच..तो सड़को पर उतरे हजारों फैंस और जश्न में फूंक दिया पूरा शहर

Sun May 31 , 2026
PSG की चैंपियंस लीग जीत के बाद पेरिस में जश्न ने लिया हिंसा का रूप। आर्सेनल को हराने के बाद सड़कों पर उतरे 20,000 फैंस, तोड़फोड़ और आगजनी के बाद दर्जनों लोग हिरासत में। फ्रांस की राजधानी पेरिस से हिंसा की खबरें आ रही हैं। यहां पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) की […]

You May Like