रायपुर, कनेरा और अगरिया में तेंदूपत्ता संग्रहण का शुभारंभ; 30 मई तक चलेगा काम

भोपाल। जनपद पंचायत फंदा की ग्राम पंचायत रायपुर, कनेरा, अगरिया में लघु वनोपज तेंदूपत्ता संग्रहण का सरपंच धारा सिंह सिलावट के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट

शुभारंभ किया. ग्राम रायपुर में 100 से अधिक हितग्राहियों के द्वारा तेंदूपत्ता जंगल से तोड़ा जाता है जिसका संग्रहण ग्राम पंचायत रायपुर में किया जाता है. जाट ने तेंदूपत्ता तोडऩे वाले हितग्राहियों से कहा की आप लोग तेंदूपत्ता तोड़ते समय तेंदुआ, शेर जंगली जानवरों आदि से सावधान रहने की आवश्यकता है. आसपास के जंगलों में शेर का आना-जाना लगा है. तेंदूपत्ता हितग्राहियों को जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने परमिट वितरण किया. तेंदूपत्ता संग्रहण आज दिनांक से 30 5.2026 तक तोड़ा जाएगा. इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट के साथ सरपंच दारा सिंह सिलावट वन विभाग की मुंशी श्रीमती शारदा सराठे एवं हितग्राही उपस्थित थे.

Next Post

गाड़ी चलाने के शौक ने बना दिया चोर, 2 विधिविवादित बालक पकड़ाये 

Sun May 17 , 2026
जबलपुर। रांझी क्षेत्र से वाहन चुराने वाले 2 विधि विवादित लड़कों को रांझी पुलिस ने शनिवार को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों के पास से चुराईं हुईं 2 एक्टिवा जप्त कीं हैं। पूछताछ में विधिविवादित बालकों ने पुलिस को बताया कि वे गाड़ी चलाने का शौक पूरा करने […]

You May Like