शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट

मुंबई, 17 फरवरी (वार्ता) निजी बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। mबीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 79.48 अंक की गिरावट के साथ 83,197.67 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 1.96 अंक नीचे 83,275.19 अंक पर था। mइसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 44.80 अंक टूटकर 25,634.95 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 28.45 अंक यानी 0.11 फीसदी उतरकर 25,659.30 अंक पर रहा।

वृहत बाजार में तेजी थी और मझौली तथा छोटी कंपनियों के सूचकांक ऊपर थे। आईटी, रसायन, फार्मा, सार्वजनिक बैंक, और एफएमसीजी समूहों के सूचकांकों में तेजी थी जबकि धातु, निजी बैंक, रियलटी और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक गिरावट में थे। सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इटरनल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाल निशान में थे। इंफोसिस, आईटीसी, टीसीएस एलएंडटी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज फिलहाल ऊपर चल रहे हैं।

Next Post

रिजर्व बैंक ने विदेशी वाणिज्यिक उधारी के संशोधित नियम लागू किये

Tue Feb 17 , 2026
मुंबई, 17 फरवरी (वार्ता) रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी वाणिज्यिक उधारी के संशोधित नियम लागू कर दिये हैं। केंद्रीय बैंक ने सोमवार को बताया कि इन संशोधनों के माध्यम से विदेशी वाणिज्यिक उधारी के लिए पात्र उधारकर्ताओं और मान्यता प्राप्त ऋणदाताओं की परिभाषाओं का विस्तार किया गया है। साथ ही […]

You May Like