ट्रक की टक्कर से बाइक सवार परिवार घायल

चार साल की बच्ची गंभीर
चालक हादसे के बाद मौके से फरार

इंदौर: मंगलवार रात शिप्रा क्षेत्र में नए ब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. उज्जैन के करचा गांव से इंदौर लौट रहे एक परिवार की बाइक को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे सड़क पर गिर पड़े. चार वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोक लिया, लेकिन चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर भाग निकला. सूचना पर शिप्रा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पुलिस वाहन व 112 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस के अनुसार, ट्रक नम्बर एमपी 09 जीएच 3057 ने नए ब्रिज के पास आमने-सामने आ रही बाइक को टक्कर मारी. हादसे में घायल हुए परिवार के सदस्य 38 वर्षीय अंकित पिता गोपाल देवड़ा, 32 वर्षीय रुपाली पति अंकित देवड़ा, 4 वर्षीय हंशिका और 3 साल का गौरांश हैं, गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहते हैं. मामले में पुलिस ने ट्रक को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

शूर्पनखा की कटी नाक, रावण ने किया सीताहरण

Wed Oct 8 , 2025
शाहगंज।नगर के दशहरा मैदान में चल रही रामलीला में सीताहरण के प्रसंग का मनमोहक मंचन किया गया. भरत मिलाप के पश्यात चित्रकूट से प्रभु श्रीराम से मिलने के बाद भरत अयोध्या लोट जाते हैं. लीला प्रसंग में आगे बताया गया कि श्रीराम जब पंचवटी के रमणीय में अनुज लक्ष्मन एवं […]

You May Like

मनोरंजन