
सीधी। खड्डी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा बेचने वाले आरोपी पुष्पेन्द्र नामदेव निवासी रिमारी को गिरफ्तार कर 5 किलो 960 ग्राम गांजा समेत 1 लाख 10 हजार 424 रुपए का मसरूका जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन व वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी खड्डी सउनि नीरज साकेत को मिली सूचना पर रेड की गई। आरोपी के घर से गांजा, एक टेक्नो स्पार्क मोबाइल व सिम जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह गांजा ग्राम गजरा बहरा निवासी ओमकार नामदेव से खरीदा था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/20बी, 27ए व 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई में खड्डी व टिकरी चौकी पुलिस दल का विशेष योगदान रहा।
