सोयाबीन बुआई के दौरान सांप ने काटा, महिला की मौत

करनवास। थाना क्षेत्र के ग्राम पुनरखेड़ी में मंगलवार को एक महिला की खेत में जहरीले कोबरा सांप के डसने से मौत हो गई. मृतका की पहचान पुनरखेड़ी निवासी सीमा पिता दयाल सिंह यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सांप के काटने के बाद करीब दो घंटे तक उन्हें कोई देख नहीं पाया, जिससे समय पर उपचार नहीं मिल सका.

सीमा मंगलवार को अपने खेत में सोयाबीन की बोवनी के कार्य में लगी हुई थीं. खरीफ सीजन की तैयारियों के चलते किसान परिवार खेतों में व्यस्त हैं. इसी दौरान खेत में छिपे एक जहरीले कोबरा सांप ने सीमा को डस लिया. सांप के जहर का असर तेजी से फैला और वह खेत में ही अचेत होकर गिर गईं.

खेत में बेहोश मिली थीं

परिजनों और ग्रामीणों को काफी देर तक इस घटना की जानकारी नहीं लग सकी. जब सीमा लंबे समय तक घर नहीं लौटीं, तो उनकी तलाश शुरू की गई. खोजबीन के दौरान वह खेत में बेहोशी की हालत में मिलीं. ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें उठाकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलने पर करनवास थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

भारत की पहले गेंदबाज़ी, बिश्नोई की जगह प्रिंस

Tue Jul 7 , 2026
नाटिंघम, 07 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड के ख़िलाफ़ नॉटिंघम टी 20 में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया है। भारतीय टीम में एक बदलाव है और रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव एकादश में आए हैं। बिश्नोई ने पिछले मैच […]

You May Like

Play sound