दूध लेकर घर लौट रहे 12 वर्षीय मासूम को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत

उमरिया: के उमरिया में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां दूध लेकर घर लौट रहे 12 साल के मासूम की हाईवा की चपेट में आने से मौत हो गई।घटना बुधवार सुबह करीब 7 बजे चिल्हारी बस स्टैंड की है। मृतक की पहचान 12 वर्षीय मनजीत, पिता लालमन कोल, निवासी चिल्हारी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मनजीत हरछठ के उपवास के लिए दूध लेने साइकिल से बस स्टैंड आया था। दूध लेकर वापस लौटते समय रेत से भरे हाईवा क्रमांक MP19 HA 7552 ने उसे टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि मनजीत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवा को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं, मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Post

'पीआर से जीडीपी आंकड़ों की तस्वीर चमकाई जा सकती है, अर्थव्यवस्था नहीं ': कांग्रेस

Wed Sep 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने मोदी सरकार के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पीआर और आंकड़ों की बाजीगरी से जीडीपी दर की तस्वीर चमकाई जा सकती है लेकिन इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती है। कांग्रेस संचार […]

You May Like