वाराणसी में मिले लापता दोनों नाबालिग बच्चे

सिंगरौली । नवानगर थाना क्षेत्र से लापता हुए दो नाबालिग बालकों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने दोनों बालकों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

पुलिस के अनुसार नवानगर थाना क्षेत्र के निगाही निवासी आदित्य वर्मा उम्र 16 वर्ष पिता राजेश कुमार साकेत निवासी बी-308 सेक्टर-6, डीएवी स्कूल के पास निगाही तथा संकल्प द्विवेदी उम्र 16 वर्ष पिता यादवेन्द्र धर द्विवेदी निवासी सत्यम कॉम्प्लेक्स, निगाही माइनस रोड नवानगर के लापता होने पर अपराध के तहत धारा 137(2)बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। लगातार पतासाजी के दौरान पुलिस ने दोनों बालकों को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र से दस्तयाब कर लिया। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज केएम के निर्देशन, एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा सीएसपी हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नवानगर राजेन्द्र प्रसाद पाठक के नेतृत्व में की गई। दस्तयाबी में सउनि अजीत सिंह, अरविन्द चतुर्वेदी, प्रआर अशोक प्रताप सिंह एवं जितेन्द्र सिंह सेंगर की सराहनीय भूमिका रही। दोनों बालकों को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया।

Next Post

पंखे का प्लग निकालते समय करंट से महिला घायल

Sun Nov 22 , 2026
सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के तिनगुड़ी चौकी अंतर्गत कुकरांव गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला घायल हो गई। घटना शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शकुंतला जायसवाल पति राम कृपाल जायसवाल, घर में पंखे का […]

You May Like