‘मेरे लड्डू गोपाल ला दो…’ मूर्ति की तलाश में भटक रही महिला, पुलिस भी खोज रही, मां ने 30 साल पहले दी थी

ग्वालियर: ग्वालियर में एक ऐसी महिला है जो अपने लड्डू गोपाल को ढूंढ़ने के लिए दर-दर भटक रही है. महिला की लड्डू गोपाल की मूर्ति खो गई है. उसने पहले अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो वह थाने पहुंची.महिला ने पुलिस से मूर्ति ढूंढने की गुहार लगाई, लेकिन एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया. इसके पीछे उसने भावनात्मक कारण बताया. महिला का कहना है कि अगर, लिखित शिकायत दर्ज कराई तो कानूनी प्रक्रिया में भगवान को थाने या कोर्ट में पेश होना पड़ेगा, वह ऐसा नहीं चाहती.

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के अलकापुरी में रहने वाली विजया शर्मा करीब दो महीने से अपने खोए लड्डू गोपाल की तलाश कर रही हैं. जब मूर्ति नहीं मिली तो उन्होंने उसे ढूंढकर लाने वाले के लिए इनाम की घोषणा भी कर दी, हालांकि राशि का खुलासा नहीं किया.विजया शर्मा ने बताया कि वे अपनी बहन के साथ खरीदारी करने बाजार गई थीं और लड्डू गोपाल को साथ ले गई थीं. इसी दौरान मूर्ति कहीं गुम हो गई या गिर गई, या किसी ने उठा ली, उन्हें नहीं पता. उन्होंने कहा कि कई दिनों तक बाजार और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी.
30 साल पहले मां ने दी थी मूर्ति
विजया शर्मा ने कहा कि लड्डू गोपाल की यह मूर्ति सिर्फ धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि उनकी मां की यादों से जुड़ी अनमोल धरोहर है. करीब 30 साल पहले उनकी मां ने उन्हें यह मूर्ति दी थी. पांच साल पहले मां के निधन के बाद यह उनकी सबसे खास निशानी बन गई थी.

Next Post

गौरैया संरक्षण के लिए साधना कोठारी ने गौरैया दिवस पर बाँटे निशुल्क घोंसले

Sat Mar 21 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर निवासी साधना राजीव कोठारी ने गौरैया संरक्षण के लिए एक अनोखा अभियान शुरू किया है। उनका नारा है, गौरैया बुलाओ पर्यावरण बचाओ। उन्होंने अभी तक 2 हजार से ज्यादा वर्ड हाउस निशुल्क वितरित कर विलुप्त होती प्रजाति को बचाने का संदेश दिया। इसके लिए वह पिछले 8-9 साल […]

You May Like