निगम वार्ड 58 एवं 60 में पार्षद उपचुनाव का कार्यक्रम जारी

इंदौर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों में उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत इंदौर नगर निगम के वार्ड 58 एवं वार्ड क्रमांक 60 में पार्षद का चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा।

आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 8 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। 8 सितंबर से ही नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत हो जाएगी और 15 सितंबर नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि होगी। नामांकन पत्रों की जांच 16 सितंबर को की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितंबर होगी। आगामी 29 सितंबर 2026 को मतदान कराया होगा । मतगणना 3 अक्टूबर को होगी।

Next Post

कुख्यात अंतरराज्यीय चोर गिरोह पर जोबट पुलिस का शिकंजा

Mon Aug 31 , 2026
जोबट। चोरी, नकबजनी, लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ जोबट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों छगन बघेल एवं सुमजी मोहनिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से चोरी-नकबजनी का मशरूका, वारदात में […]

You May Like