खेत में पानी छोड़ने को लेकर सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र में खेत में पानी छोड़ने को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोपों के बीच पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.रविराज सिंह तंवर निवासी नेशनल पब्लिक स्कूल के पास, एयरपोर्ट रोड इंदौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विवाद के दौरान उसके छोटे भाई राहुल उर्फ कान्हा तंवर ने उसके और उसकी पत्नी के साथ अश्लील गालियां दीं.

विरोध करने पर पत्थर फेंककर हमला किया, जिससे उसके सिर और सीने में चोट आई. आरोप है कि आरोपी ने फरियादी, उसकी पत्नी और मवेशी को जान से मारने की धमकी भी दी. वहीं दूसरी ओर राहुल उर्फ कान्हा तंवर ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेत पर था, तभी पानी छोड़ने को लेकर बड़ा भाई रविराज सिंह तंवर और भाभी रचना तंवर से विवाद हुआ. आरोप है कि उसे गालियां दी गईं और मना करने पर लकड़ी के डंडे से मारपीट की गई.

इस हमले में उसके दाहिने पैर और सीने में चोट आई, साथ ही लात घूंसे भी मारे गए. आसपास के लोगों के पहुंचने पर विवाद शांत हुआ, लेकिन जाते जाते जान से मारने की धमकी दी गई. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल के हालात और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने अवैध नल कनेक्शन पर कार्रवाई के आदेश

Tue Jan 20 , 2026
ब्यावरा: विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के नगरीय एवं ग्रामीण इलाकों में पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार द्वारा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आमजन को स्वच्छ, पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये.मुख्य नगर पालिका अधिकारी ब्यावरा को […]

You May Like