इंदौर:शहर में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है. मुसाखेड़ी चौराहे पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ. घरेलू गैस सिलेंडर से कमर्शियल सिलेंडर में गैस ट्रांसफर करते समय ब्लास्ट हो गया, जिससे दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेज जांच शुरु की.
आजाद नगर थाना क्षेत्र के मुसाखेड़ी चौराहे पर उक्त हादसा हुआ है. घटना स्थल पर 10 से 15 गैस टंकियां मौजूद थीं. अवैध तरीके से घरेलू सिलेंडर से कमर्शियल सिलेंडर में गैस भरी जा रही थी, तभी अचानक तेज धमाका हुआ. आजाद नगर थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने बताया कि ब्लास्ट में झुलसे दोनों युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में जांच की जा रही है
