
ब्यावरा। जिले में सर्वाधिक बारिश ब्यावरा में दर्ज हुई है. बारिश का आंकड़ा 84 इंच से ऊपर निकल चुका है. जाते-जाते मानसून की झमाझम बारिश का दौर जारी है. शनिवार की शाम को आधे घंटे में 1 इंच से अधिक बारिश हो गई. आज दिनांक तक 2100 एमएम से अधिक बारिश हो चुकी है, जो कि एक रिकार्ड है. विदित है कि इस बार जिले भर में अच्छी बारिश हुई है इसमें भी ब्यावरा में सबसे अधिक बारिश होना सामने आया है. नगर में औसत बारिश का आंकड़ा 1100 एमएम है, जबकि आज दिनांक तक 2115.9 एमएम बारिश हो गई है. शनिवार को नगर में 28.2 एमएम बारिश हुई. वहीं गत वर्ष आज दिनांक तक नगर में 2000 एमएम बारिश हुई थी.
गौरतलब है कि दो दिन से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. शनिवार के बाद रविवार को भी नगर में बारिश हुई.
तहसीलों में बारिश की स्थिति
जिले की तहसीलों में 5 अक्टूबर की सुबह 8 बजे तक कुल बारिश की स्थिति इस प्रकार है. जीरापुर में 1315 एमएम, खिलचीपुर 1359.3, राजगढ़ 1279.4, ब्यावरा में 2115.9 एमएम, नरसिंहगढ़ 1565.9, सारंगपुर 1042.3 तथा पचोर में 1044.5 एमएम बारिश के साथ ही आज दिनांक तक जिले की औसत वर्षा 1395.8 एमएम हो चुकी है.
