भोपाल: राज्य शासन ने महावीर जयंती के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार बदलाव की अनुमति दे दी है। वर्ष 2026 के लिए जारी अवकाश सूची में 31 मार्च (मंगलवार) को महावीर जयंती का सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश निर्धारित किया गया था।
सामाजिक संगठनों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर विचार करने के बाद शासन ने निर्णय लिया है कि जिला कलेक्टर अपने-अपने जिले की परिस्थितियों के अनुसार इस अवकाश को 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च (सोमवार) को घोषित कर सकते हैं।
हालांकि, जिन जिलों में महावीर जयंती 31 मार्च 2026 को ही मनाई जाएगी, वहां अवकाश में किसी प्रकार के परिवर्तन के लिए अलग से आदेश जारी करने की आवश्यकता नहीं होगी।
