महाराष्ट्र : मां की गोद से छीनकर तेंदुए ने आठ माह के मासूम को मार डाला

भंडारा, (वार्ता) महाराष्ट्र के भंडारा जिले के तिर्री गांव में शुक्रवार शाम एक तेंदुए ने घर में घुसकर मां की गोद से आठ माह के मासूम बच्चे को छीन लिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई है।

मृतक बच्चे की पहचान तिर्री गांव निवासी अभिमान बोंद्रे के पुत्र के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मासूम अपनी मां की गोद में था, तभी तेंदुआ अचानक घर में घुस आया और बच्चे पर हमला कर उसे उठा ले गया।

बच्चे को बचाने के लिए मां ने तुरंत तेंदुए का पीछा किया, लेकिन घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर बच्चे का शव बरामद हुआ। इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में भय का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि जिले में पिछले एक सप्ताह के भीतर तेंदुए के हमलों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे वन्यजीवों के बढ़ते खतरे और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।

Next Post

ई-वॉलेट से मिलेगी राशन वितरण की पूरी जानकारी

Sat Nov 14 , 2026
इंदौर: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता बढ़ाने और राशन की कालाबाजारी व डाइवर्जन पर रोक लगाने के लिए ई-वॉलेट व्यवस्था शुरू की जा रही है. इस व्यवस्था के तहत उपभोक्ता अपने मोबाइल पर यह जानकारी प्राप्त कर सकेंगे कि उनके परिवार को कितनी मात्रा में और कितनी राशि का […]

You May Like