वालीबॉल और कबड्डी की अंतर संकायी प्रतियोगिता संपन्न

सतना: महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पंच दिवसीय ग्रामोदय महोत्सव का शुभारंभ ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शाश्वत प्रेरणाश्रोत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संस्थापक कुलाधिपति भारत रत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते ग्रामोदय महोत्सव के मुख्य संयोजक प्रो नन्द लाल मिश्रा ने कहा पंच दिवसीय इस समारोह पर खेल कूद, बौद्धिक, सांस्कृतिक, ललितकला प्रतियोगिताये होंगी।

सहसंयोजक प्रो ललित कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामोदय व्याख्यान माला, कृषि गोष्ठी एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे। ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित गतिविधियों पर केंद्रित प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आज पहले दिन खेल परिसर में वालीबॉल और कबड्डी की अंतरसंकायी प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसका संयोजन खेल अधिकारी डॉ विनोद कुमार सिंह ने किया। खेल प्रतियोगिता में डॉ विजय सिंह, डॉ धनंजय सिंह सहित छात्र छात्राओं ने पूरे हर्ष और उल्लास के साथ सहभागिता की।

Next Post

बगैर निर्माण 22 लाख से अधिक की राशि आहरित, प्रभारी प्राचार्य रजनी पवार निलंबित

Mon Feb 9 , 2026
सतना/मैहर :शासकीय हाईस्कूल देवरा मोलहाई संकुल केंद्र शा.उमावि देवराजनगर विकासखंड रामनगर में पदस्थ अध्यापक एवं प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रजनी पवार को शासकीय राशि के दुरुपयोग के गंभीर आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल से विद्यालय में लघु निर्माण, सायकल स्टैंड एवं पार्किंग […]

You May Like

मनोरंजन